गंगापार, मार्च 6 -- क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिश्तेदारी के युवक के खिलाफ बेटी का शारीरिक शोषण करने और गर्भपात करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि किशोरी के परिवार की भाभी के ममेरे भाई ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक लगातार उसका शारीरिक शोषण किया और दो बार उसका गर्भपात भी कराया। मामला यह था कि किशोरी के परिवार की भाभी का ममेरा भाई अक्सर उसके घर आने जाने लगा। भाभी ने अपने भाई से उससे बात करने का दबाव डाला और वह उससे बात करने लगी। इस बीच किशोरी ने युवक के ऊपर शादी करने का दबाव डाला तो वह तैयार हो गया। उसने शादी के लिए घरवालों से बात करने की बात कहीं। उसके रिश्तेदार कौंधियारा के रहने वाले व अन्य लोग किशोरी के पिता से बात करने के लिए घर पर आए और शादी की बात की। रिश्ता तय ...