मुरादाबाद, मई 10 -- मझोला थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाले अमरोहा के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया। बाद में रेलवे में नौकरी लगने के बाद आरोपी ने पीड़िता से दूरी बना ली और शादी से भी इंकार कर धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन साल पहले उसकी जान पहचान अमरोहा के मायापुरी निवासी केशव सिंह से हुई थी। उस समय दोनों लाइनपार के ही एक इंटर कॉलेज में टीचिंग करते थे। पीड़िता के अनुसार अप्रैल 2023 में एक दिन केशव उसे लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास स्थित अपने किराये के मकान पर ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर शांत करा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.