मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और अब शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रूपपुर बहादुरपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान-पहचान लालूवाला निवासी राशिद पुत्र जाहिद से हुई थी। आरोप है कि राशिद ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी झांसे में रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि वह काफी समय से आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा।पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी के लिए कड़ा रुख अपनाया तो आरोपी राशिद उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि ...