अररिया, अप्रैल 28 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक विधवा महिला ने अपने ही देवर पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही उसका देवर उसे शादी का झांसा देने लगा और इसी आड़ में उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का दावा है कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने सामाजिक तौर पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बुलाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.