लखनऊ, अप्रैल 28 -- - दूसरे समुदाय की है युवती।मोहनलालगंज। संवाददातामोहनलालगंज के डेहवा में रहने वाले युवक ने दूसरे समुदाय की लड़की को शादी का झांसा देकर तीन महीनों तक किराये के कमरे में रखकर यौनशोषण किया। इस दौरान युवक की नौकरी छूट गई और एक महीना पहले वह युवती को किराये के कमरें में छोड़कर भाग निकला। युवती आरोपी की तलाश कर रही थी। उसे जानकारी हुई कि युवक अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद युवती कुछ लोगों को लेकर सोमवार की देर रात्रि युवक के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।डेहवा निवासी अभिषेक गौतम वेयर हाउस में काम करता था। युवती के मुताबिक तीन महीने पहले उसकी मुलाकात अभिषेक से हुई। उसने शादी का झांसा देकर उसे हरिकंशगढी चौक...