शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण
कौशाम्बी, मई 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात इलाके के महमदपुर गांव निवासी शिवकुमार पुत्र बिहारी लाल से हुई। आरोप है कि शिवकुमार ने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद यौन शोषण करना शुरू कर दिया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इससे परेशान पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। साथ ही शनिवार को उसने कोखराज पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्राइम विजय विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिसिया कार्रवाई के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.