शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
बस्ती, मई 6 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व विरोध करने पर पीड़िता का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सोनहा पुलिस ने पीड़िता के भाई के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित युवक तलाश शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक-दूसरे समुदाय का युवक मेरी बहन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। वहीं विरोध करने पर बीते तीन मई को उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। इस वायरल फोटो की 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपित इरशाद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.