शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तीन पर केस
जौनपुर, मई 18 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने तथा बाद में दहेज की मांग करते हुए शादी से इनकार के मामले में रविवार की रात में मुकदमा दर्ज किया गया। नेवढ़िया पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 6 महीने तक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद शादी भी तय हो गई थी। आरोप है कि शादी नजदीक पर युवक और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। न देने पर शादी से मुकर कर दिया। गाली गलौज और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.