बिजनौर, अप्रैल 11 -- पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिस पर शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने, वीडियों वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने संबधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर दी थी जिसमें बताया कि शायान पुत्र कातिब निवासी मौहल्ला वाहिदनगर थाना नजीबाबाद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया औ वीडियो वायरल कर दिया। आरोप है कि उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी शायान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...