हरदोई, मार्च 17 -- कछौना। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाले युवक रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक गांव की निवासी युवती ने रैंसो निवासी रिजवान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि रिजवान ने एक साल पहले उसे शादी करने का झांसा दिया। फिर बहला-फुसलाकर शारीरिक सबंध बनाए। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था। इसके बाद वीडियो को वायरल की धमकी देकर आरोपी लगातार शारीरिक सबन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसने जब इसका विरोध किया तो रिजवान ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो 14 मार्च को रिजवान के घर शिकायत लेकर पहुंचे। यहां रिजवान ने पीड़िता समेत परिजनों को जान माल की धमकी के साथ अभद्रता ...