आजमगढ़, मार्च 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को शुक्रवार को पकड़ा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके बहला-फसला कर अपने झांसे में लिया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा और वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल कर रहा था और जबरदस्ती संबंध बना रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी प्रिन्स मौर्य निवासी भेड़िया थाना फूलपुर वर्ष को भेड़िया नदी पुल के पास से पकड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.