नोएडा, दिसम्बर 5 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-3 स्थित पीजी में रहने वाले युवक पर दिल्ली निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कंपनी में काम करने वाली पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात जिला बुलंदशहर निवासी जलज प्रताप सिंह से हुई। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह वर्तमान में फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित एक पीजी में रहता है। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। आरोप है कि जलज प्रताप ने उसे शादी का झांसा दिया और पीजी में बुलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित पिछले कई माह से युवक से शादी करने के लिए कह रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.