फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। शहर के राधानगर थाना के देवीगंज इलाके में शादी का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। यह गैंग पिछले करीब दो वर्षों से एक शिक्षक दंपत्ति के किराए के मकान में रहकर अपना जाल फैला रहा था। गिरोह के सदस्य शादी वाली एक फर्जी वेबसाइट और प्रोफाइल बनाकर लड़के-लड़कियों की फोटो भेजते थे और शादी कराने के नाम पर परिजनों से मोटी रकम वसूलते थे। मामले का खुलासा एक शिकायत के बाद हुआ, जिस पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर सीओ की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवती समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.