गया, जून 26 -- गया जी में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के एक युवक से 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन और कोर्ट मैरेज से जुड़े दस्तावेज लूट लेने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जननोद गांव के रहने वाले पीड़ित रामचंद्र बामनिया ने बताया कि विष्णुपद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि 23 जून को गया जी रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात शिबू नामक युवक से हुई। बातचीत के दौरान शादी की इच्छा जताने पर शिबू ने रिश्ते की एक युवती से शादी कराने का भरोसा दिया। अगले दिन कथित दुल्हन और उसके परिजनों से मुलाकात करायी गई तथा युवती के लिए 20 हजार रुपये के कपड़े भी खरीदवाए गए। यह भी पढ़ें- दो दिन बाद पत्नी लापता, पति ने शादी कराने वालों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप इसके बाद बोलेरो से कोर्ट ले जाकर विवाह की प्रक्रिया पूरी करायी गई। कोर्ट स...