देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया। शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।लार थाने में चार माह पहले शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार के निर्देशन में एसआई कमलेश कुमार यादव आरोपी की तलाश में जुटे थे। इसी बीच सोमवार को मुखबिर ने आरोपी आसिफ सरवर उर्फ राजा निवासी फतेहनगर गांधी मार्केट कस्बा लार के घर पर होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...