एटा, अप्रैल 9 -- शादी का झांसा देकर पीड़िता से अवैध संबंध बनाए। इससे वह चार माह की गर्भवती हो गई। आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के घरवालों ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की मां ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ला जाटवपुरा निवासी राज ने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ अवैध संबंध बनाए। अवैध संबंध के दौरान बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी होने के बाद पीड़िता के होश उड़ गए। जांच पर पता चला कि बेटी चार माह के गर्भ से है। मां शिकायत करने के लिए कुछ दिन पहले आरोपी के घर पर पहुंची। आरोप है कि आरोपी के भाई रोहित, रिंकू, विमल ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने कोतवाली नगर ...