हरिद्वार, मई 27 -- थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही युवक से दोस्ती थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि परिवारवालों को दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन मार्च 2026 से फिर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार, छह अप्रैल को आरोपी उसे पतंजलि के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह भी पढ़ें- शादी का झांसाा देकर युवती से दुष्कर्म बाद में 28 अप्रैल को दोनों परिवारों को रिश्ते की जानकारी हुई तो आरोपी ने शादी करने की बात कही, ल...