ग्वालियर, जुलाई 27 -- ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में दोस्ती की आड़ में एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक छात्रा का शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इनकार कर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने अपनी कलाई की नसें काट लीं और फांसी लगाने का प्रयास किया। समय रहते मां ने उसे बचा लिया। सोमवार को अस्पताल से छुट्‌टी के बाद सीधे थान पहुंचकर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हजीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती एक कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। उसकी पहचान महाराजपुरा के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी रवि राठौर से ह...