भभुआ, अप्रैल 18 -- भभुआ। शहर के एकता चौक पर बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने आए व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शनिवार को मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय डब्बू बिंद भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआं गांव निवासी हरिवंश बिंद का पुत्र था। हालांकि उसे सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, चिकित्सक द्वारा उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि 28 अप्रैल को बेटी का शादी का दिन रखा हुआ है। उसके पति कुछ दिन पहले मुंबई से आए हैं। बेटी की शादी की तैयारी को लेकर अपने पति के साथ वह बाजार करने भभुआ आई हुई थी। अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुष्कर्म का प्रयास करने का विरोध करने पर पीटा भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात दुष्कर्म का प्रयास करने का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल क...