सोनभद्र, दिसम्बर 25 -- सोनभद्र। शादी का कार्ड भेजकर 11.40 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें दो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घोरावल के मुडिलाडीह ओदार के व्यक्ति के साथ की गई ठगी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 8.40 लाख रुपये नकद बरामद भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितायों में एक आरोपी डाक विभाग का संविदा कर्मचारी है। दूसरी सीएचसी संचालक है। जिले के घोरावल के मुडिलाडीह ओदार के व्यक्ति के से शादी का कार्ड भेजने के नाम पर सीएचसी संचालक की यूजर आईडी और पासवर्ड ले लिया। इसका दुरुपयोग करते हुए पीड़ित के खाते से 11.40 लाख रुपये साइबर ठगी के माध्यम से उड़ा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने और साइबर सेल में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने चुर्क पुलिस ला...