मुजफ्फरपुर, जून 11 -- साहेबगंज। वासुदेवपुर वृत दुर्गा चौक के समीप गुरुवार को ऑटो की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग जख्मी हो गए। पारू थाने के गद्दोपुर निवासी 65 वर्षीय रमेश साह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि रमेश साह अपने छोटे बेटे की शादी का कार्ड बांटकर साहेबगंज से अपने गांव गद्दोपुर जा रहे थे। इसी दौरान वासुदेव वृत दुर्गा चौक के पास माधोपुर हजारी की ओर से आ रहे ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दी। ग्रामीणों ने ऑटो को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग सड़क हादसे में जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...