फिरोजाबाद, मार्च 19 -- नारखी क्षेत्र में घर के अंदर टप्पेबाज घुसे और खुद को रिश्तेदार बताया। घर पर अकेली महिला को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक युवक महिला के कमरे में चला गया और आभूषण और नकदी चोरी कर ली। थोड़ी देर बाद चाय नाश्ता करके दोनों आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। थाना नारखी के हरिनगर निवासी बंटू लाल के घर पर गुरुवार की सुबह 11 बजे दो युवक बाइक से आए और खुद को रिश्तेदार बताकर शादी का कार्ड देने की बात कही। बंटू की पत्नी विनीता घर पर अकेली थी। दोनों युवकों ने विनीता से कहा कि शादी में जरूर आना है और वह रिश्तेदार हैं। दोनों युवक काफी देर तक विनीता से बात करते रहे। विनीता को लगा कि रिश्तेदार हैं तो उनकी खातिरदारी में जुट गई। इसी बीच एक युवक मौका पाकर विनीता के कमरे में घुस गया और दूसरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.