फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। व्हाट्सऐप पर शादी का कार्ड बताकर भेजे गए लिंक को खोलना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। लिंक खोलते ही उसके मोबाइल का एक्सेस उसके हाथ से चला गया। इसके बाद साइबर ठगों ने बैंक खाते से छह अलग-अलग लेनदेन कर 1 लाख 63हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: महिला के खाते से 10 लाख 70 हजार रुपये निकालेशिकायत की जानकारी अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी और वर्तमान में बल्लभगढ़ की नवलू कॉलोनी में रहने वाले विनय कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए शादी के कार्ड का एक लिंक आया था। लिंक खोलने के बाद उनके मोबाइल का एक्सेस उनके पास नहीं रहा। इसके बाद मोबाइल ...