रुडकी, मार्च 16 -- कस्बा स्थित एक कालेज से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती सोमवार को अपने अधिवक्ता के साथ लंढौरा पुलिस चौकी पहुंची जहां उसने अपने आप को बालिग बताते हुए मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ शादी करने की बात कही। फिलहाल युवती अपने वकील के साथ अपनी ससुराल वापस लौट गई है। कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने ही घर में किराए पर रहे मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक थिथौला स्थित स्टील फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को युवती अपने परिजनों को घर से कॉलेज के लिए कहकर आई थी। देर शाम तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया। तलाश से हताश युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री की तलाश की गुहार लगाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.