वरिष्ठ संवाददाता, जून 25 -- यूपी में दो सहेलियों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों पत्नी और पत्नी के रिश्ते में साथ रहने लगी हैं। हालांकि दोनों पहले से ही लिव-इन में साथ रह रही थीं। दोनों के परिवार इन शादी के खिलाफ है। ऐसे में लड़कियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की है जिसमें सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों का कहना है कि उन्हें अपने परिवारों से खतरा है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा के लिए बरेली एसपी को एक पत्र भी सौंपा है। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी एक युवती का बरेली की युवती के साथ समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। दोनों ही युवतियों का सोशल मीडिया पर कोर्ट मैरिज करने एवं सुरक्षा के लिए बरेली एसपी को दिए गए शिकायती पत्र की कॉपी आदि के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों का मुजफ्फरनगर में शादी होन...