शादी करूंगा कहकर मिटाता रहा हवस, नर्स ने सुनाई 5 साल की आपबीती; केस दर्ज
ग्वालियर, अगस्त 15 -- ग्वालियर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने और बाद में अपने वादे से मुकर कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती शहर के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। आरोपी उसे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित होटल कंचन पैलेस में ले गया था। यहां दोस्ती का हवाला देकर और शादी का वादा कर उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने और शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले की रहने वाली 26 वर्षीय युवती वर्तमान में ग्वालियर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.