शादी कराने को नहीं माना परिवार तो ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा, हाथ पकड़कर साथ दी जान
हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 2 -- यूपी के महाराजगंज में गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर नईकोट रेलवे स्टेशन के समीप करीब दो सौ मीटर दूर महुआरी गांव के पास बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने आने से एक किशोर व किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। दो नाबालिग की मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की पहचान हो चुकी है। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर व किशोरी की पहचान हो चुकी है। किशोर एक इंटर कॉलेज का कक्षा 10 का छात्र बताया जा रहा है। लड़की के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे। दोनों के घर के बीच पांच-छह किमी का फासला बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास खड़े थे और ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.