मेरठ, मई 2 -- मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी युवक ने शादी कराने के नाम पर जीजा पर एक लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शाहपुर गांव निवासी रोहित ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दौराला निवासी उसके जीजा ने उसकी शादी की बात कहते हुए उसे अपने घर बुलाया था। जीजा ने शादी में एक लाख रुपये खर्च होने की बात कही। जिस पर उसने जीजा को एक लाख रुपये दे दिए। जीजा ने उसको शादी तक अपने साथ ही दौराला में रहने की बात कही और उससे अपने घर का काम कराया। एक वर्ष बीतने पर भी शादी नहीं हुई तो उसने जीजा से शादी कराने की मांग की। जिस पर जीजा ने उसके साथ मारपीट करते हुए झूठा चोरी का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने जीजा से अपने एक लाख रुपये मांगे, तो जीजा ने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.