हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 13 -- UP News यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के पिपरा पठान (मुर्गिहवा) गांव के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक सौ फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगा। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और परिजनों के समझाने पर युवक नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के इंद्रीग्रांट गांव के टोला बक्शडीह निवासी विशाल चौहान पुत्र रामदास का इटवा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक उसी युवती से शादी करना चाहता था लेकिन किन्हीं कारणों से बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी बात से आक्रोशित होकर वह सोमवार को अपने घर से करीब 10 किलोमीटर दूर पिपरा पठान गांव पहुंच गया और वहां मोबाइल टावर पर...