हरदोई, मई 17 -- Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में एक युवती संग हैवानियत भरा मामला सामने आया है। बेनीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ जो हुआ उसे सुनकर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आरोप है कि युवक ने शादी से इंकार करने पर युवती को पेड़ में बांधकर पीटा। मुंह से उसके दोनों स्तन काट लिए। जिससे वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के युवती के पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग होने की बात कह रही है। हालांकि पुलिस स्तन काटने के आरोप से इनकार कर रही है। 11 मई 2026 को गांव निवासी एक युवती के साथ उसी गांव के एक युवक द्वारा मारपीट की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही बेनीगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया। मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा ...