शादी करने पर दिव्यांग दंपति को मिलेंगे 35 हजार रुपए
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दंपति को शासन स्तर से 35 हजार की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त होगी। इस योजना के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में करीब 12 आवेदन आए हैं। दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना दिव्यांगजनों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। इस योजना को लेकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया कि वर के दिव्यांग होने पर 15 हजार रुपए और वधु के दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपए की धनराशि दी जाती है। दोनों के दिव्यांग होने पर संयुक्त रूप से 35 हजार रुपए की धनराशि डीबीटी से सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित होती है।उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत दिव्यांगता वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.