जौनपुर, मई 9 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी एक युवक गुरुवार की शाम को शादी करने के तैयार था। घर में परछन आदि की रस्म चल रही थी। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के आरोप में उसे हवालात में डाल दिया गया। उधर, लड़की पक्ष रात आठ बजे तक बरात आने का इंतजार करता रहा। बाद में किसी तरह से जानकारी मिली कि लड़का गिरफ्तार हो गया है। दूल्हे पर लाइन बाजार क्षेत्र की ही एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाई। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर (शीतला चौकिया) निवासी अजीत प्रजापति की शादी सात मई को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होनी थी। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार वर-कन्या पक्ष शादी की सभी तैयारियां पूरी कर चुके थे। इसकी भनक लगने पर क्ष...