शादी करने की नीयत से युवती को भगा ले गया युवक
गोंडा, मई 20 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दिया है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सोमवार सुबह रोज की भांति सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए डुमरियाडीह बाजार गई थी। आरोप है कि वहीं से भीखमपुर निवासी नीरज उपाध्याय बेटी को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसमें दीपक की मां और दो बहनों ने भी सहयोग किया है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.