पीलीभीत, मार्च 13 -- पूरनपुर। एक युवती प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताते हुए शादी करने की बात कही। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को युवती प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। उन्होंने पुलिस से शादी करने की बात कही। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इस पर युवती ने बताया कि वह सजातीय है। उनका पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब दोनों शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी लगते ही उनमें खलबली मच गई। दोनों के परिजन कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.