शादी करने का झांसा देकर युवती को भगा ले गया
बस्ती, सितम्बर 29 -- बस्ती। नगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि गत 25 सितंबर की सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी को आरोपी पवन भारती ने फोन किया। उसे बहला-फुसलाकर शादी करने की बात कहकर मिलने के लिए टांडा पुल पर बुलाया। इसके बाद से ही उनकी बेटी को कुछ पता नहीं चल रहा है। नगर पुलिस ने अम्बेडकरनगर के इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी पवन भारती के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। मुकदमे की जांच एसआई चन्द्रशेखर राम को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.