नई दिल्ली, जून 1 -- अमेरिका के जॉर्जिया में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दावे फिजी है और वह केरल के रहने वाले थे। दावे डेल्टा एयरलाइन में पायलट थे। थोड़ी देर पहले ही उनकी शादी हुई थी और इसके बाद पत्नी के साथ उन्होंने रॉबिनंसन आर66 हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। उड़ान भरते ही थोड़ी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें दावे और पायलट दोनों ही मारे गए। दावे की पत्नी की जान बच गई है।'बहुत खुश था मेरा बेटा' दावे की पत्नी जेसनी को अटलांटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वह एक नर्स हैं। दावे के पिता ने कहा, मेरा बेटा शादी करके बहुत खुश था। जेसनी से वह बहुत प्यार करता था। उन दोनों की मुलाकात एक चर्च में हुई थी। 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने बड़ी धूमधाम से शादी की। इस शादी में कर...