शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 30 लाख ठगे, फर्जी अफसर गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 15 -- जलालाबाद। थाना जलालाबाद पुलिस ने शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर महिला और उसके परिवार को लंबे समय तक धोखे में रखे हुए था। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, ऑफर लेटर, मुहर, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 11 मई को पीड़िता ने थाना जलालाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि आरोपी सचिन शर्मा निवासी खड़ऊआ थाना सीबीगंज जनपद बरेली ने अपना गलत नाम-पता और खुद को असिस्टेंट टैक्स कलेक्टर बताया। आरोपी ने महिला और उसके परिवार को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर 30 लाख रुपये और जेवर ले लिए लिए। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की बैंक की नौकरी भी छुड़वा दी और उसे भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.