शादी अनुदान योजना में आधार और ई-केवाईसी अनिवार्य
गाजीपुर, मई 16 -- खानपुर। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए संचालित शादी अनुदान योजना में अब आधार प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। सैदपुर विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी पूजा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने से पहले आवेदक के पास स्वयं का आधार कार्ड, पुत्री का आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और शादी कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है। आवेदन के दौरान आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से आवेदन सत्यापित होगा। सहायक विकास अधिकारी पूजा यादव ने बताया कि योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 20 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.