बाराबंकी, अप्रैल 28 -- बाराबंकी। असन्द्रा क्षेत्र में एक शादीशुदा युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 11 मार्च को सतरिख थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद हाल ही में वह अपनी बेटी को विदा कराकर अपने घर लाया था। आरोप है कि 27 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे लवकुश पुत्र राजेश वर्मा युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा तलाश करने पर युवती उक्त आरोपी के घर पर मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.