एक संवाददाता, जून 13 -- बिहार के बेगूसराय जिले से एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ चार महीने में दूसरी बार दरिंदगी की गई। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद महिला के शरीर पर ब्लेड से भी वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। पीड़िता का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में 3 नामजद और 2 अज्ञात बताए गए हैं। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात हुई। पीड़िता ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी सिमरिया घाट बिंदटोली के रहने वाले लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी वहां घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने महिला के हाथ-पैर और मुंह बांधा और गैंगरेप किया। ...