बक्सर, मार्च 5 -- पेज तीन के लिए -- जांच आशा पड़री पंचायत के पैलाडीह गांव में घटी है घटना पिता ने स्थानीय थाना में दर्ज करवाया है नामजद केस सिमरी, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला को बेचने का आरोप उसके पिता द्वारा लगाया गया है। घटना आशा पड़री पंचायत के पैलाडीह गांव में घटित हुई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस मामले में महिला के पिता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। फिलहाल, लापता महिला कहां और किस हालात में, यह सवाल पुलिस और परिजनों के लिए अनसुलझी पहेली बनी हुई है। वैसे केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद अंतर्गत चितबड़ागांव निवासी उमाशंकर गोंड़ ने वर्ष 2021 में...