शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
पूर्णिया, जून 5 -- रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र की एक 28 वर्षीय महिला ने 35 वर्षीय तिलेश्वर शर्मा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथिमकी दर्ज करायी है। घटना बीते गुरुवार की रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ पुलिस को सुपुर्द किया। पीड़िता ने मोहनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि गुरुवार रात लगभग 10 बजे आरोपी उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, आरोपित ने उन्हें जबरन पकड़ा और दूसरे कमरे में खींच लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के हाथ में कट्टा था और उसने सिर पर हथियार सटाकर मुंह बंद किया तथा नाजायज संबंध बनाया। यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज मोहनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.