हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 18 -- बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने के मझवलिया गांव में शनिवार की देर रात शादी सुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाने के झकरा गांव के धर्मेन्द्र सिंह का 23 वर्षीय बेटा बादल कुमार सिंह था। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार व महम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले पुलिस की टीम प्रेमिका व उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मझवलिया गांव के अनिल सिंह की बेटी काजल कुमारी की शादी सारण जिले के इसुआपुर थाने के धामापरसा गांव में करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक बच...