शादीशुदा प्रेमिका से अपना बच्चा चाहता था युवक, गोरखपुर में मासूम के कत्ल का सनसनीखेज खुलासा
नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादीशुदा महिला के एक युवक से संबंधों के खौफनाक अंजाम की कहानी सामने आई है। इस कहानी का सबसे दुखद और अफसोसजनक पहलू यह है कि इसमें 5 साल के एक मामूम बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मासूम के कत्ल के पीछे आरोपी की अपनी संतान की चाहत सामने आई है। वह प्रेमिका से अपना बच्चा चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। आरोपी को लगता था कि जब तक महिला के पहले पति का बेटा उसके साथ रहेगा, तब तक वह उसका बच्चा नहीं करेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने मासूम की हत्या कर शव राप्ती में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस बाघागाड़ा के पास नदी में शव की तलाश कर रही है। हालांकि शनिवार शाम तक मासूम का शव बरामद नहीं हो सका था। महराजगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.