बुलंदशहर, मार्च 14 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट कर घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नजीमपुरा भूड वार्ड नंबर-5 निवासी आशीषलता गुप्ता पत्नी दिनेश कुमार उर्फ राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2020 को लखनऊ स्थित आर्य समाज मंदिर में दिनेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति पर पहली पत्नी की हत्या का मुकदमा चल रहा है तथा उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि पति की पहले भी एक और शादी हो चुकी है और वह उसकी तीसरी पत्नी है।पीड़िता का कहना है कि जब उसे इन बातों की जानकारी मिली तो उसने सरोजनीनगर थाना, लखनऊ में साक्ष्यों के साथ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद हाईकोर्ट की इलाहाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.