शादीपुर के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप
बिजनौर, अगस्त 14 -- चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव शादीपुर के जंगल में शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार शाम खेत पर पहुंचे किसान ने शव पड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। गांव शादीपुर निवासी किसान खचेडू पुत्र दल सिंह गुरुवार देर शाम जब वह अपने खेत पर गया था तो इसी दौरान उसे खेत के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। शव देखकर किसान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.