अमरोहा, मई 2 -- जमीयत उलेमा हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष एवं विख्यात आलिमेदीन मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने गलत रस्म-ओ-रिवाज से बचने की ताकीद की। बच्चों को तालिमयाफ्ता करने पर जोर देते हुए नमाज-रोजे से आखिरत की जिंदगी संवारने का पैगाम दिया। शहर के मोहल्ला घेर मुनाफ की ऊपर वाली मस्जिद में शुक्रवार रात जमीयत उलेमा हिन्द की इस्लाह-ए-मआशरा कमेटी के संयोजन में जलसे का आयोजन किया गया। मदरसा जामिया इस्लामिया जामा मस्जिद अमरोहा के सदर मुदर्रिस मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि अल्लाह के तरीकों और कुरान की तालीम के साथ अगर हम नबी के बताए रास्तों पर चलेंगे, तो दुनिया की कोई ताकत या साजिश आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। यह भी पढ़ें- कुरान में बताए तरीकों पर चलें, झूठ-फरेब और हराम सूद से बचें दुनिया में भी कामयाबी मिलेगी और आखिरत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.