हमीरपुर, अप्रैल 20 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में मां-बेटे सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत दो की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार की रात सिचौली पुरवा निवासी 46 वर्षीय लल्लू, 17 वर्षीय हीरालाल पुत्र मुकेश बाइक से शादी विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय नेशनल हाईवे में टँकी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। लहुलुहान हालात में राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने दोनों घायलों को सघन इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी प्रकार इंगोहटा गांव निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र विजय बहादुर, 40 वर्षीय मांउर्मिला पत्नी विजय बहादुर, 17 वर्षीय सागर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.