नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- शादियों का सीजन अगले एक महीने बाद शुरू हो जाएगा। जिस भी गर्ल्स एंड ब्वॉयज की शादियां फिक्स हो चुकी हैं, वो शादी की शॉपिंग में बिजी होंगे। खासतौर पर होने वाली दुल्हन तो जमकर शॉपिंग करती हैं और अपने ब्राइडल लुक पर काफी खर्च करती हैं। अगर ट्रेंडी लुक पाने के साथ ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड हैं जिन्हें फॉलो करने की आपको जरूरत नहीं क्योंकि पिछले साल ये जमकर वायरल हुए थे और ब्राइड्स ने इस लुक को काफी ज्यादा कैरी किया। तो अगर आप अपने लुक को सहेली या कजिन जैसा सेम टू सेम नहीं चाहतीं तो इन लुक्स को बिल्कुल ना फॉलो करें।कुंदन मेहंदी वैसे तो कुंदन मेहंदी इस समय भी काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन रियल लाइफ में इस तरह की मेहंदी यूजलेस है क्योंकि इसे पहनना काफी इरिटेटिंग और मुश्किल होता है। पहले गोंद लगाओ फिर कु...