नवादा, अप्रैल 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में शहनाइयों की गूंज के साथ ही लगन का उल्लास परवान चढ़ने लगा है, लेकिन इस बार बेटियों की विदाई और नए घर की गृहस्थी बसाने की तैयारी कर रहे परिवारों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। कारण है ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध से बर्तनों के दामों में आई वृद्धि। नवादा के प्रसिद्ध ठठेरी गली सहित शहर के प्रमुख बाजारों में बर्तनों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। हालत यह है कि पीतल, कांसा, कंसकूट सहित सभी बर्तनों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। नवादा के बर्तन बाजार में छाई यह तपिश केवल गर्मी के मौसम की नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई की है। बेटियों के हाथ पीले करने की तैयारी में जुटे माता-पिता के लिए यह सीजन आर्थिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.